DA Hike Update 2025: अगर आप भी सरकारी कर्मचारी है तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज की यह खबर सुनकर सरकारी कर्मचारी काफी खुश होने वाले हैं, राज्य की ममता बनर्जी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई है। आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है, राज्य सरकार की तरफ से कर्मचारी पेंशनरों के महंगाई भत्ते में चार परसेंट की वृद्धि करने से संबंधित बड़े आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर
जानकारी देते हुए बताया गया कि बढ़ी हुई दरे 1 अप्रैल से लागू होने जा रही है। वित्त विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए है कि राज्य के कर्मचारी पेंशनरों का महंगाई भत्ता 4 परसेंट से बढ़ने के बाद 14% से 18 परसेंट हो गया है। वही नई दरे 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी मानी जाएगी, इससे राज्य सरकार के 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी पेंशन भोगियों को लाभ मिलने वाला है।
जल्द केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिलेंगी बड़ी सौगात
इस वृद्धि के बाद भी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बीच डीए का अंतर 35% के आसपास है। अगर आप भी सरकारी कर्मचारी है और इस प्रकार की खबरों की जानकारी चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज से जुड़ सकते हैं। केंद्र सरकार की तरफ से भी जल्द ही में डीए में वृद्धि को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है।उम्मीद की जा रही है कि डीए में 3% तक के वृद्धि तय मानी जा रही है, अब देखना होगा कि केंद्र सरकार इसमें वृद्धि को लेकर कब बड़ा ऐलान करती है।