FasTag New Rules 2025: अगर आप भी अक्सर हाईवे पर सफर करते रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। बता दे कि 1 अप्रैल से फास्ट ट्रैक से जुड़े हुए नए नियम लागू हो रहे हैं, अब मुंबई में भी फास्ट्रेक को अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई भी व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसे दुगना टैक्स भरना पड़ सकता है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
जल्द लागू होंगे फास्टैग से जुड़े नए नियम
महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की तरफ से हाल ही में इस बारे में जानकारी शेयर की गई है कि 1 अप्रैल 2025 से मुंबई के टोल प्लाजा में भी फास्टैग सिस्टम को अनिवार्य कर दिया गया है। इस फैसले को लेने का मुख्य उद्देश्य टोल भुगतान को सरल सुव्यवस्थित और टोल बूथ पर यातायात की भीड़ को कम करना है। डिजिटल टोल भुगतान प्रणाली में बदलाव करने से टोल लेन देन प्रक्रिया में भी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। बता दे कि अगर आप बिना फास्टैग के टोल से गुजरेंगे, तो आपको डबल भुगतान करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपने अभी तक भी अपनी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगवाया है, तुरंत लगवा लीजिए।
इन स्थानों पर मिलेंगी छूट
जानकारी देते हुए बताया गया कि 1 अप्रैल से लागू होने वाला नया नियम स्कूल बस- मोटर वाहन और राज्य परिवहन बसों पर लागू नहीं है। इन सभी वाहनों को मुंबई में प्रवेश करने वाले पांच प्रमुख स्थानों पर फास्टैग से छूट मिलेगी जिसमें मुलुंड पश्चिम, मुलुंड पूर्व, एरोली, दहिसर और वाशी के टोल प्लाजा शामिल है। फास्टैग को पेटीएम, अमेजन या फिर किसी भी बैंकिंग एप या वेबसाइट के जरिए भी खरीदा जा सकता है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फास्टैग को खरीदने के लिए आप फोन पे, गूगल पे, अमेजन पे किसी भी पेमेंट एप के जरिए आसानी से रिचार्ज कर पाएंगे। इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको इस बारे में आवश्यक जानकारी होनी चाहिए कि अगर आपका फास्टैग किसी कारण से ब्लैक लिस्ट है और आप रिचार्ज करवा लेते हैं, तो स्टेटस अपडेट होने में थोड़ा समय लगेगा। अगर स्टेटस अपडेट नहीं है, तो भी फास्टैग से पेमेंट नहीं कटता और आपको डबल टोल का भुगतान करना पड़ सकता है।