Haryana Anganwadi Vacancy 2025: हरियाणा प्रदेश में रह रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दे कि प्रदेश में जल्द ही 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। विधानसभा में कांग्रेस विधायक पूजा के एक प्रश्न के उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी की तरफ से इस भर्ती के बारे में जानकारी दी गई, आज हम आपको इसी के बारे में अपडेट देंगे।
महिलाओं के लिए अच्छी खबर
हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं और सुपरवाइजर के 7100 से ज्यादा पद अभी खाली पड़े हैं। जिनकी भर्ती प्रक्रिया साल 2025 में ही पूरी होनी है, ऐसी काफी संभावनाएं दिखाई दे रही है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 25962 स्वीकृत पद है, जिनमें से 23413 ही भरे हुए हैं जबकि 2549 पद अभी भी खाली है।
जल्द होगी बड़े पदों पर भर्ती
सबसे ज्यादा खाली पद सोनीपत में 225 है, उसके बाद सिरसा में 175 और मेवात में 150 है। पंचकूला और पानीपत में भी 52 पद खाली पड़े हैं। अगर आप भी महिला है और नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। आप भी एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं क्योंकि जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और साहिकओ के पदों पर बड़ी भर्ती होनी है।
कब तक जारी होगा नोटिस
उम्मीद की जा रही है कि इसी साल इन सभी पदों को भरा जाएगा, हालांकि अभी तक इस संबंध में ऑफीशियली कोई भी बड़ी अपडेट शेयर नहीं की गई है। पहले इस भर्ती का नोटिस जारी किया जाएगा, उसके बाद ही पता चलेगा कि एग्जाम कब तक होंगे। इसके लिए आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।