Haryana Berojgar Yojana 2025: हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के युवाओं के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज की इस खबर में हम आपको प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए जो नई योजना चलाई जा रही है, उसके बारे में डिटेल से आपको जानकारी देने वाले हैं। आज की इस खबर में हम आपको सक्षम योजना के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं, यह योजना बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।
बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर
इस योजना के जरिए बेरोजगार युवाओं को हर महीने राशि प्रदान की जाती है। विधानसभा चुनाव से पहले भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए बेरोजगारी भत्ते में वृद्धि को लेकर बड़ा ऐलान किया गया था। 1 अगस्त 2024 से बेरोजगारी भत्ता बढ़ाने की घोषणा खुद मुख्यमंत्री की तरफ से की गई थी। 12वीं पास बेरोजगार युवाओं का भत्ता 900 रूपये से बढ़कर 1200 रूपये प्रति महीना कर दिया गया था।
वही स्नातक बेरोजगारी भत्ता 1500 से बढ़ाकर 2000 रूपये कर दिया गया था। इसके अलावा, Post ग्रेजुएट बेरोजगारी भत्ता 3000 से बढ़ाकर 3500 रूपये प्रति महीना कर दिया गया था। इससे युवा भी काफी खुश दिखाई दे रही है। अगर आपको नहीं पता कि आप इसके लिए किस प्रकार आवेदन कर सकते हैं, तो आपको हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बन रहना है।
इस प्रकार करें आवेदन
इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां पर आपको हरियाणा सक्षम योजना का लिंक दिखाई दे जाएगा, अब आपको इस पर क्लिक करना है।
ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें। इस दौरान आपसे कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे, आपको एक-एक करके डॉक्यूमेंट इंटर करते हैं।
लास्ट में सबमिट के बटन पर क्लिक करना है, इस प्रकार आप काफी आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।