Haryana Kisan Payment: हरियाणा प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, इस खबर को सुनकर किसान काफी खुश दिखाई देने वाले हैं। अगर आप भी किसान है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है। हाल ही में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करनाल पहुंचे थे, यहां किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
किसानों के लिए जरूरी खबर
कृषि मंत्री की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान 48 घंटे के अंदर ही मिल जाए। इसको लेकर कार्य भी किया जा रहा है। हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहले किसानों को इसके लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ता था, परंतु अब जल्द इससे निपटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
समय पर मिलेगा मुआवजा
कृषि मंत्री की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार की तरफ से विशेष पोर्टल भी बनाया गया है। इस पोर्टल पर किसान अपनी फसलों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद मुआवजे की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया जाएगा और जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा भी दे दिया जाएगा। इस खबर को सुनकर किसान भी काफी खुश दिखाई दे रहे है।