Haryana MSP Bhav 2025: आज की यह खबर किसानों के लिए काफी खास होने वाली है। बता दे कि हरियाणा प्रदेश में 15 मार्च से ही सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीदी शुरू हो चुकी है। प्रदेश की नायब सैनी सरकार की तरफ से अगेती फसल को देखते हुए अबकी बार पिछले साल की तुलना में जल्दी खरीद शुरू कर दी गई है। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है।
शुरू हुई सरसों की खरीद
सरकार की तरफ से अबकी बार रबी सीजन के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उचाना मंडी की बात की जाए, तो यहां पर तो सरसों की आवक भी शुरू हो चुकी है। किसान सरसों लेकर पहुंच रहे हैं, जब किसानों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी फसल सरकारी रेट पर बिकी है इससे मंडी में रुकने का झंझट खत्म हुआ है।
किसानों को नहीं होगी कोई भी परेशानी
मंडी में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं का भी बढ़िया इंतजाम किया गया है, अर्थात उन्हें किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होगी। हैफेड मैनेजर सुनीता देवी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि मेरी फसल मेरा बोरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों की फसलों को ही एसपी पर खरीदा जा रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह भी किया है कि वह मंडी में अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर ही लाए।
जरूरी नियम
किसानों को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी ना हो इसके लिए सारी तैयारियां की गई है। सरकार के नियमों के अनुसार 8% तक नमी वाली सरसों को सरकारी रेट पर खरीदा जाएगा। जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकारी रेट पर सरसों खरीदने का कोई भी निर्धारित शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, किसान समय पर फसलों को एसपी पर सेल कर सकते हैं.