Toll Tax News Haryana: दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों के लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि जल्द ही हाईवे से टोल कलेक्शन प्वाइंट हटाने की योजना बनाई जा रही है, आज हम आपको इसी योजना के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं। टोल कलेक्शन प्वाइंट हटाने से न केवल ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा, बल्कि यात्रियों के पैसे व समय की भी बचत होगी।
अब लोगों को मिलेगा जाम से छुटकारा
मौजूदा समय में दिल्ली में प्रवेश करने के लिए टैक्सी और अन्य वाहनो को 100 रूपये एंट्री फीस के रूप में पे करने पड़ते हैं। NHAI की तरफ से जल्द ही एमसीडी को निर्देश भी जारी किए गए है। दिल्ली की सीमाओं पर स्थित टोल कलेक्शन पॉइंट्स को मुख्य हाइवे से हटाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है, यह फैसला मुख्य रूप से दो हाईवे पर सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला है। दिल्ली से गाजियाबाद और नोएडा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 9 और दिल्ली गुरुग्राम को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 48 शामिल है।
हाईवे की गति में आएगा सुधार
- यह दोनों हाईवे दिल्ली एनसीआर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, बता दे कि यहां पर रोजाना हजारों की संख्या में स्थान का आवागमन होता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और नगर निगम दिल्ली के बीच कई बैठक भी हो चुकी है।
- अब इससे निपटने के लिए जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है, यदि यह योजना सफल रही तो हाईवे पर ट्रैफिक की गति में सुधार होगा और इससे वाहन चालकों को भी फायदा मिलने वाला है। अब उन्हें घंटो तक लाइन में खड़ा रहने की आवश्यकता नहीं है। टोल बूथों की वजह से इन हाईवे पर लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है अब इससे भी लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।