Ladli Behna Yojana 22th Kisat: देश के अलग-अलग राज्य में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, आज हम आपको ऐसी ही एक योजना के बारे में जानकारी देने वाले हैं। हम लाडली बहन योजना के बारे में बात कर रहे है, अब तक इस योजना की 21 किस्त जारी हो चुकी है।
महिलाओं के लिए चलाई जा रही यह योजना
पिछले काफी समय से महिलाएं 22वीं किस्त को लेकर इंतजार कर रही है, आज हम आपको इसी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले है। लाडली बहन योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए शुरू की गई है, न केवल मध्य प्रदेश में बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी महिलाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है।
कब तक जारी होती किस्त
मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से इस योजना के अंतर्गत राज्य की लगभग एक करोड़ 26 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाता है। यह लाभ उन सभी महिलाओं को हर महीने मिलता है, जो आर्थिक रूप से सशक्त नहीं है। लाडली बहन योजना के माध्यम से हर महीने की 10 तारीख के आसपास एक नवीनतम किस्त को प्रदेश सरकार की तरफ से अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
जो भी महिलाएं अभी तक 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे, उन सभी महिलाओं का इंतजार भी अब जल्द ही खत्म होने वाला है। प्रदेश सरकार की तरफ से इसको लेकर बड़ा ऐलान भी किया जा चुका है, जल्द से जल्द किस्त की राशि महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
केवल इन्ही महिलाओं को मिलेगा लाभ
- अगर आप भी महिला है और इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है तो जरूरी है कि आप मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी हो।
- आपकी उम्र 21 साल से 60 साल के बीच ही होनी चाहिए।
- अगर आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकती है।
- जिस परिवार में महिला सरकारी कर्मचारी हैं उन्हें भी इस योजना का नाम नहीं मिलेगा।
- अगर महिलाओं के नाम पर ट्रैक्टर या कोई चार पहिया वाहन है, वह भी इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगी।