Haryana Budget 2025: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से हाल ही में साल 2025- 26 के लिए नया बजट पेश किया गया है। आज की इस खबर में हम आपको इस बजट में पेश किए गए कुछ अहम मुद्दों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। पिछले काफी समय से प्रदेश की जनता बजट का इंतजार कर रही थी, आज हम आपको बताएंगे कि बजट में किस सेक्टर को क्या बड़ी सौगात दी गई है।
साल 2025 का नया बजट
नायब सिंह सैनी ने साल 2025- 26 के लिए 2.05 लाख करोड रुपए का बजट प्रस्ताव रखा है, जो पिछले साल के संशोधित अनुमान से 13.70 परसेंट ज्यादा बताया जा रहा है। नए बजट में CM की तरफ से युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की गई है, मुख्यमंत्री ने राज्य बजट वित्त वर्ष 2026 में मादक पदार्थ जागरूकता एवं मुक्ति प्राधिकरण की स्थापना का भी एक बड़ा प्रस्ताव रखा है।
महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
साथ ही विश्व बैंक की 474 करोड रुपए की सहायता से हरियाणा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन स्थापित करने को लेकर भी एक अहम प्रस्ताव रखा गया है। नए बजट में महिलाओं को भी निराश नहीं किया गया है, हरियाणा में महिलाओं को हर महीने 2100 रूपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने बजट में लाडो लक्ष्मी योजना को भी अंतिम रूप दिया और 5000 करोड रुपए की राशि का प्रावधान किया।
किसानों को भी दी गई बड़ी सौगात
- सीएम सैनी की तरफ से नशे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए मेरा संकल्प प्राधिकरण गठित करने का प्रस्ताव रखा गया, इसके लिए बजट में 10 करोड रुपए का आबटन किया गया। किसानों को भी बजट में बड़ी सौगात दी गई, जानकारी देते हुए बताया गया कि मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत जो भी किसान धान की खेती छोड़ते हैं उन्हें अब 7000 की बजाय 8000 रूपये प्रति एकड़ की सब्सिडी का लाभ मिलने वाला है।
- इसके अलावा, हर जिले में नए गौ अभ्यारण का प्रस्ताव रखा गया है। प्रदेश में पंजीकृत गौशाला में 51 सेड बनाने के लिए 5 करोड रुपए का अनुदान देने की घोषणा भी की गई है। वहीं धान की पराली का प्रबंधन करने वाले किसानों को अनुदान 1000 प्रति एकड़ से बढ़कर 1200 रुपए प्रति मिलने वाला है।