Haryana Govt Employees News: अगर आप भी हरियाणा प्रदेश के कर्मचारी है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से भारत सरकार द्वारा 24 जनवरी 2025 को अधिसूचित की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम की तर्ज पर अब हरियाणा के कर्मचारियों को भी यूपीएस का लाभ मिलने वाला है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर
जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री जिनके पास वित्त मंत्रालय का भार भी है, उन्होंने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बजट प्रस्तुत करते हुए सदन में यह अहम जानकारी साझा की। यह फैसला कर्मचारियों के हितों के लिए काफी अहम होने वाला है, बता दे कि इस योजना के तहत कम से कम 10000 रूपये प्रति माह पेआउट तथा 30% फैमिली पे आउट के रूप में दिया जाएगा। यह दोनों लाभ 10 वर्ष की न्यूनतम सेवा के उपरांत दिए जाएंगे।
नहीं होगी आवास की कमी
इसके अलावा, रिटायरमेंट कर्मचारियों का पे आउट का पूरा लाभ 25 वर्ष की सेवा के उपरांत के बाद ही मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि कुछ शहरों में सरकारी आवासों की कमी को देखते हुए भी आने वाले सालों में हर शहर में कर्मचारियों के लिए पर्याप्त संख्या में आवास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ठोस कदम भी उठाई जा रहे हैं, जल्द ही भविष्य में कर्मचारियों को इसका लाभ भी मिलने वाला है।
जल्द शुरू होगा नया पोर्टल
मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2025- 26 में सभी विभागों के रुके हुए और अधूरे कामों को पूरा करवाए जाने के दिशा में भी सरकार की प्राथमिकता रहने वाली है। इसके लिए पीएम गति शक्ति ऊर्जा की तर्ज पर जल्द ही एक नया पोर्टल शुरू किया जाएगा, इसके माध्यम से इन कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा भी की जाएगी।