Haryana Greenfield Expressway: जैसा की आपको पता है कि भाजपा सरकार की तरफ से सड़कों के विकास का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। उत्तर भारत को सीधा मुंबई से जोड़ने के लिए भी अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से मुंबई एक्सप्रेसवे और हरियाणा से गुजरने वाले ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे को जोड़ने का बड़ा फैसला लिया गया है। आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।
हरियाणा से आसान होगी कनेक्टिविटी
जानकारी देते हुए बताया गया कि 152 डी को 1400 करोड रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। 86.5 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के जरिए मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर पनियाला से शुरू होकर यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस कंट्रोल अलवर में मुंबई एक्सप्रेस वे तक बनेगा। उम्मीद की जा रही है कि 2 साल के अंदर यह प्रोजेक्ट बनाकर पूरा हो जाएगा।
होगी समय और पैसे की बचत
इसका फायदा यह होगा कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से जम्मू कश्मीर- पंजाब- चंडीगढ़ -हिमाचल- उत्तराखंड से आने वाले वाहन 152 डी के जरिए सीधे मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ पाएंगे। अभी कुरुक्षेत्र से इस्लामाबाद से शुरू होने वाले 227 किलोमीटर लंबे ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेस वे के जरिए वाहन नारनौल होते हुए 148B पर चढ़ते हैं और इसके बाद पनियाला, कोटपूतली होते हुए उन्हें जयपुर- अजमेर होकर मुंबई की तरफ जाना पड़ता है जो की एक काफी लंबा रास्ता है।
आसान होगा उत्तर भारत से मुंबई का सफर
नया मार्ग पनियाला से शुरू होकर अलवर के बड़ौदामेव के पास मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इससे न केवल दूरी कम होगी, बल्कि उत्तर भारत और मुंबई के बीच का सफर भी काफी आसान हो जाएगा। इस मार्ग के शुरू होने से हरियाणा के जिलों की सीधी कनेक्टिविटी दिल्ली- मुंबई आदि बड़े शहरों के साथ हो जाएगी। इसका फायदा भी यहां अगल-बगल रहने वाले लोगों को मिलने वाला है।