Haryana Latest Highway Update: भारत सरकार की तरफ से भारतमाला परियोजना के तहत हरियाणा और पंजाब में तीन नए हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है, अगर आप हरियाणा और पंजाब में रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। बता दे कि इन हाईवे की मंजूरी केंद्रीय सरकार की तरफ से दी गई है, आज हम आपको इन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।
पहले से बेहतर होगी क्षेत्रीय यातायात की स्थिति
जानकारी देते हुए बताया गया कि भारतमाला परियोजना के तहत लोगों की यात्रा को और भी आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, साथ ही हरियाणा और पंजाब में इन जगहों पर हाईवे बनने से जमीन के रेट में भी इजाफा होगा। यह नए हाईवे महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे, जिससे न केवल स्थानीय बल्कि क्षेत्रीय यातायात की स्थिति में भी सुधार होगा।
आसान होगा चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर
इस हाईवे के निर्माण से चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम से कम 2 घंटे काम हो जाएगा। इसका सीधा फायदा इस रूट पर सफर करने वाले लोगों को मिलने वाला है। यह हाईवे यमुना के किनारे से होकर गुजरने वाला है जिससे यात्रियों की जर्नी और भी आसान होगी। पानीपत से डबवाली तक बनने वाला यह हाईवे कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरने वाला है।
इन गांवों से होकर गुजरेगा हाईवे
जिनमें डबवाली कालांवाली, रोरी, सरदूलगढ़, हंसपुर, रतिया, भूना, सन्याणा, उकलाना, लितानी, उचाना, नगूरां और शिठोन शामिल है। नए हाईवे के बनने से पंजाब- हरियाणा- चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर के बीच पहले से बेहतर कनेक्टिविटी होगी, अर्थात लोगों को इस रोड पर सफर करने में पहले की तुलना में कम समय लगने वाला है। अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि इन हाईवे का निर्माण कार्य कब तक पूरा हो जाएगा।