Lado Lakshmi Yojana Kisat: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में साल 2025- 26 का बजट हाल ही में पेश किया गया है। इस बजट में किसानों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं, जैसा की आपको पता है कि पिछले कुछ दिनों से लाड़ो लक्ष्मी योजना को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है। आज हम आपको इसी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
महिलाओं के लिए बड़े अपडेट
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए बजट में भी 5000 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है, इस योजना को महिलाओं के लिए काफी अहम माना जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री की तरफ से चुनावों से पहले महिलाओं को हर महीने 2100 रूपये की राशि देने का वादा किया गया था, परंतु अभी तक इस योजना की पहली किस्त जारी नहीं हुई है। पहली किस्त कब तक जारी की जा सकती है, हम आपको इस बारे में भी जानकारी देने वाले हैं।
जल्द जारी होगी पहली किस्त
इस योजना को खास तौर पर उन लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। सरकार का कहना है कि जल्द से जल्द लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी कर दी जाएगी। इसके लिए डाटा भी इकट्ठा किया जा रहा है, महिलाओं के अकाउंट में सीधा 2100 रूपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलने वाली है।
मिलेगा बिना इंटरेस्ट के लोन
महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से ब्याज मुक्त लोन देने का भी ऐलान किया गया है। इससे न केवल स्वरोजगार बढ़ेगा बल्कि महिलाएं खुद भी अपना बिजनेस शुरू कर पाएंगी। राज्य सरकार की तरफ से इस फैसले को महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी अहम माना जा रहा है, अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की जानकारी जाती है तो आप हमारे इस पेज से जुड़ सकते हैं।